Imperialism (साम्राज्यवाद)
Q1:- साम्राज्यवाद के अर्थ से आप क्या समझते हो। साम्राज्यवाद के प्रमुख कारणों का वर्णन करो। (What is mean by Imperialism ? Main causes of Imperialism. Describe.) 19वीं शताब्दी के यूरोप के अधिकतर देश एशिया तथा अफ्रीका के देशों का आर्थिक शोषण करने लगे तथा शताब्दी के उत्तरार्द्ध में इस शोषण की दौड़ तेज हो गई व दूसरी तरफ इन देशों के बीच अपने स्वार्थी की होड़ भी आरंभ हो गई। परिणामस्वरूप ये देश एशिया तथा अफ्रीका के भू-भागों पर अपना आधिपत्य स्थापित करने का प्रयास करने लगे। यूरोपीय राष्ट्रों द्वारा आधिपत्य स्थापना की यह कोशिश 'साम्राज्यवाद' कहलायी । साम्राज्यवाद का अर्थ (Meaning of Imperialism) एक राजनीतिक अवधारणा, व्यवस्था तथा आचरण के रूप में साम्राज्यवाद उतना ही प्राचीन है जितना राज्य परंतु साम्राज्यवाद का अर्थ व स्वरूप भिन्न-भिन्न युगों में कई आधारों पर बदलता रहता है। साधारण अर्थ में साम्राज्यवाद का अभिप्राय एक विशाल आकार की राज्य व्यवस्था से लिया जाता है जिसके अंतर्गत अनेक राष्ट्र तथा देश एक केंद्रीकृत राजनीतिक सत्ता की अधीनता में रहते हैं और साम्राज्य के अधिपति को सम्राट की संज...